Chapter 5 हामिद खाँ
Chapter 5 हामिद खाँ पाठ्यपुस्तक के प्रश्न - अभ्यास प्रश्न 1. लेखक का परिचय हामिद खाँ से किन परिस्थितियों में हुआ ? उत्तर - हामिद पाकिस्तानी मुसलमान था। वह तक्षशिला के पास एक गाँव में होटल चलाता था। लेखक तक्षशिला के खंडहर देखने के लिए पाकिस्तान आया तो हामिद के होटल पर खाना खाने पहुँचा। वहीं उनका आपस में परिचय हुआ। प्रश्न 2. काश मैं आपके मुल्क में आकर यह सब अपनी आँखों से देख सकता। ’- हामिद ने ऐसा क्यों कहा ? उत्तर - हामिद ने ऐसा इसलिए कहा , क्योंकि वहाँ हिंदू - मुसलमानों को आतताइयों की औलाद समझते हैं। वहाँ सांप्रदायिक सौहार्द्र की कमी के कारण आए दिन हिंदू - मुसलमानों के बीच दंगे होते रहे हैं। इसके विपरीत भारत में हिंदू - मुसलमान सौहार्द से मिल - जुलकर रहते हैं। ऐसी बातें हामिद के लिए सपने जैसी थी। प्रश्न 3. हामिद को लेखक की किन बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था ? उत्तर - हामिद को लेखक की भेदभाव रहित बातों पर विश्वास नहीं हुआ। लेखक ने हामि...